{"_id":"5b12c4244f1c1bf26e8b5d13","slug":"15279565218-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलधन में फिर हुई गोकशी, गोकश हुये फरार, पुलिस केवल मीट ही बरामद कर सकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलधन में फिर हुई गोकशी, गोकश हुये फरार, पुलिस केवल मीट ही बरामद कर सकी
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव उलधन में बीते 15 दिन में तीसरी गोकशी की घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मीट बरामद किया। हालांकि गोकश मीट को छोड़कर भागने में सफल रहे। गोकशी की घटना से हिंदू संगठनों में रोष है। उन्होंने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया। पुलिस ने पहले घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मौके से मीट लाकर पशु चिकित्सक से नमूना भरवा दिया। वहीं, जिले के अधिकारियों ने एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव उलधन में गोकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात्रि में उलधन-पांची संपर्क मार्ग पर उलधन निवासी मुन्ना पुत्र करीमुद्दीन के खेत में फिर गोकशी हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मीट छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने करीब तीन कुंतल मीट कब्जे में लिया। वहीं, गड्ढा खोदकर उसे दबा दिया। पुलिस घटना को पूरी रात छिपाती रही। हिंदू संगठनों को सुबह में जानकारी हुई तो रोष फैल गया। उनका आरोप है कि पुलिस पशु चिकित्सक को बुलाने का प्रयास करती रही परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर पुलिस शनिवार सुबह स्वयं मीट का नमूना लेकर पशु अस्पताल पहुंची। वहीं, पुलिस ने उलधन निवासी असलम, सलमान, आदिल, नवाब समेत अन्य के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस पर साठगांठ का आरोप
हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि खरखौदा पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने साठगांठ कर अल्लीपुर में हुई गोकशी को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने 18 घंटे बाद मिट्टी में दबे मीट का नमूना लेकर स्वयं अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात में मामला दर्ज किया था। वहीं, पंद्रह दिन पहले गांव उलधन में गोकशी हुई। घटना के कई दिन बाद ग्रामीण से सूचना पाकर पुलिस ने केवल गोवंश के अवशेष बरामद किए थे। वहीं, शुक्रवार रात्रि में फिर उलधन गांव में गोकशी हुई। डेढ़ माह पहले भी पुलिस और गोकशों की उलधन में मुठभेड़ हो चुकी है। वहीं, कस्बे से समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपहरण की गई युवती को भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि खरखौदा पुलिस सपा नेताओं के संरक्षण में काम कर रही है।
विज्ञापन
एसएसआई के कार्यकाल में हो रही गोकशी
हिंदू संगठनों का आरोप है कि एएसपी अमित आनंद थानाध्यक्ष का कार्यभार देख रहे हैं। वह जब भी छुट्टी पर जाते हैं कार्यवाहक इंचार्ज एसएसआई होता है। उसी समय में गोकशी की घटनाएं हुई हैं।
खरखौदा में हो रही घटनाओं को लेकर इस मामले में एसएसपी से बात की गई। जिस पर उन्होंने तुरंत एसएसआई रवि चंद्रवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। -सत्यवीर त्यागी, विधायक किठौर
एक माह से क्षेत्र में गोहत्या, धर्मांतरण के मामलों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। इस कारण घटनाएं बढ़ रही हैं। हिंदू संगठनों ने इस बारे में अधिकारियों से बात की तो एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। यदि पुलिस की यही कार्यशैली रही तो बजंरग दल उसे जवाब देगा। -बलराज डूंगर, प्रदेश संयोजक बजरंग दल
खरखौदा पुलिस की लापरवाही को लेकर अधिकारियों ने एसएसआई रवि चंद्रवाल को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
आरोप निराधार है मैं सूचना मिलते ही रात्रि में ही मौके पर गया था तथा मीट के नमूने लिये थे। प्रथमदृष्टया मीट गाय का प्रतीत हुआ।-डॉ. वीरेंद्र, पशु चिकित्सक खरखौदा
मुख्य बातें
थाना क्षेत्र के गांव उलधन में पंद्रह दिन में गोकशी की तीसरी घटना
हिंदू संगठनों ने पुलिस पर लगाए साठगांठ के आरोप
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया