फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार

पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार

Wed, 23 May 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार
खरखौदा। गांव अल्लीपुर में चार वर्ष पहले हुए कुरैशी एवं शेख पक्ष में विवाद के चलते हत्या हो गई थी। कुरैशी पक्ष की एक किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई। इस पर शेख पक्ष के लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया। अब दोनों पक्षों में फिर विवाद की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर में करीब चार वर्ष पहले ईद पर मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर कुरैशी व शेख पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें ईद के दिन जब शेख पक्ष के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने गए तो कुरैशी पक्ष ने वहां से भगा दिया था। जिसमें बाद में दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने सैकड़ों राउंड फायरिंग भी की थी। जिसमें शेख पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे। जिसमें घायल आसिफ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद शेख पक्ष में उबाल आ गया था। इस पर शेख पक्ष ने कुरैशी पक्ष का गांव में घुसने का विरोध किया था। उसी समय से कुरैशी पक्ष के लोग गांव से बाहर हैं। हालांकि महिलाएं अब भी गांव में रह रही हैं। मंगलवार को कुरैशी समाज की एक किशोरी की बीमारी के चलते मौत हो गई तो कुरैशी समाज के लोग शव को लेकर गांव के कब्रिस्तान के लिए चले। इसका शेख पक्ष ने विरोध किया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया। अब दोनों पक्षों में फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल का कहना है कि गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अल्लीपुर में पुलिस की मौजूदगी में युवती के शव को दफनाया गया
चार वर्ष पूर्व गोली मारकर एक युवक की कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed