फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती के अपहरण के मामले में सांप्रदायिक तनाव

युवती के अपहरण के मामले में सांप्रदायिक तनाव

Fri, 18 May 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण के मामले में सांप्रदायिक तनाव
खरखौदा। कस्बे से बृहस्पतिवार को एक युवती का समुदाय विशेष का युवक अपहरण कर ले गया। इसकी जानकारी पाकर कस्बे के लोग एकत्र हो गए तथा थाने पहुंचे और वारदात का विरोध किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खरखौदा कस्बे में एक गरीब व्यक्ति का परिवार रहता है। वह कस्बे में ठेली लगाकर सामान बेचता है। समुदाय विशेष का एक युवक बृहस्पतिवार को उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी के घर बेटी के बारे में जानकारी करने गए तो आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में शुक्रवार को हिंदू संगठनों को जानकारी हुई तो लोग पहले पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित पक्ष हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे तथा हंगामा करके तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

खरखौदा थाने पर पहले भी लव इन जेहाद को लेकर बवाल हो चुुका है। यदि जल्द ही युवती बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा।-बलराज डूंगर, प्रदेश संयोजक बजंरग दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा। -रवि चंद्रवाल, कार्यवाहक थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed