फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदू संगठनों में रोष।

हिंदू संगठनों में रोष।

Fri, 18 May 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों में रोष।
परीक्षितगढ़। हिस्ट्रीशीटर द्वारा अपहृत नवविवाहिता के भाई को सरेआम गोली मारने की घटना को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपाइयों में रोष है। इसके चलते शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की मांग की। शहजाद की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बीती आठ अप्रैल को अल्लीपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने अन्य साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर नवविवाहिता का अपहरण कर लिया था। वह उस समय कार द्वारा मायके ऐतमादपुर से मिलकर वापस ससुराल लौट रही थी। इस मामले में नवविवाहिता का भाई संदीप पैरवी कर रहा है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश शहजाद ओर उसके दो साथियों ने बृहस्पतिवार को थाना भावनपुर अंतर्गत जेई पुलिया के समीप गोली मार दी और कर फरार हो गए थे। संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने फरार आरोपी शहजाद की तलाश में कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

माहौल फिर खराब होने की आशंका
हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा नवविवाहिता के अपहरण का मामला अभी सुलझ नहीं पाया था। उसने नवविवाहिता के भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हिस्ट्रीशीटर समुदाय विशेष का होने के कारण लोगों में भारी रोष है। घायल संदीप के गांव के युवाओं में भी आक्रोश है। आशंका है कि यह मामला आने वाले समय में तूल पकड़ सकता है। हालांकि एलआईयू की टीम पल-पल की खबर शासन को भेज रही है।
विज्ञापन


मेरठ प्रीमियर लीग सीजन फोर के लिए ट्रायल
परीक्षितगढ़। नगर स्थित परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में हैरिजन फाउंडेशन के तत्वावधान में मेरठ प्रीमियर लीग सीजन फोर का क्रिकेट ट्रायल होगा। आयोजक अमित त्यागी ने बताया कि 20 मई से होने वाले ट्रायल होगा। ट्रॉयल में नेशनल, स्टेट के प्लेयर रोहित चौधरी एवं अंडर नौ प्लेयर राहुल चौहान, फांउडेशन के सचिव अमित सैनी खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगे। इसके लिए युवा खिलाड़ियों को आधार कार्ड, खेल का सामान एवं फोटो लेकर पहुंचना होगा। मेरठ प्रीमियर लीग का ट्रायल 32 जिलों में लिया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी मेरठ प्रीमियर लीग में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, चयनित खिलाड़ियों को बडे़ स्तर पर खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed