फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फेरी की आड़ में नकली नोटों का कारोबार

फेरी की आड़ में नकली नोटों का कारोबार

Wed, 16 May 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फेरी की आड़ में नकली नोटों का कारोबार
फेरी की आड़ में नकली नोटों का गोरखधंधा
विज्ञापन

मेरठ/सरधना। कपड़ों की फेरी लगाने की आड़ में नकली नोटों का गोरखधंधा करने वाले सरधना के दो युवक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दबोचे गए। इस दौरान इनका तीसरा साथी भाग निकला। मंगलवार को सरधना पहुंची कांगड़ा पुलिस तीसरे आरोपी को भी पकड़कर ले गई।
सरधना पहुंचे कांगड़ा थाने के एसएचओ कु लदीप राज ने बताया कि कांगड़ा कोतवाली क्षेत्र में सरधना के तीन युवक फेरी लगाते थे। ये लोग पुराने मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त भी करते थे। एक महिला को दिया गया मोबाइल फोन खराब होने पर उन्होंने महिला को जो पांच हजार रुपये लौटाए थे, वे नकली थे। महिला इनकी ताक में थी। बीते सप्ताह महिला ने उन्हें बाजार में देखकर शोर मचाया तो पब्लिक ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। लेकिन इनमें से एक आरोपी छूटकर भाग गया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों हुसैन और इमरान निवासी आजाद नगर सरधना मेरठ के कब्जे से पुलिस ने 100-100 के काफी मात्रा में नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में इन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम भी बताया। जिसकी तलाश में कांगड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सरधना के आजाद नगर मोहल्ले में दबिश दी। स्थानीय पुलिस ने भी इसमें मदद की। लेकिन इस आरोपी का नाम नहीं बताया गया। उसके पास से नकली नोट मिले या नहीं इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सरधना धर्मेंद्र राठौर ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पार से तो नहीं जुडे़ तार
हिमाचल पुलिस को शक है कि पकडे़ गए युवकों के तार सीमा पार से नकली नोटों की तस्करी करने वालों से जुडे़ हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग काफी समय से वहीं पर रह रहे थे। फेरी के नाम पर इसी तरह लोगों से ठगी कर नकली नोटों को ठिकाने लगाते थे। लिहाजा पुलिस इनसे लंबी पूछताछ के बाद ये राज उगलवाने की कोशिश करेगी।
पहले भी पकडे़ जा चुके जाली नोट
मेरठ। वेस्ट यूपी में नकली नोटों का कारोबार वर्षों पुराना है। पूर्व में भी यहां बड़ी मात्रा में नकली नोटों की खेप पकड़ी जा चुकी है। मेरठ शहर में ही सन 2014 में ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रशांत कपिल ने 24 लाख 60 हजार के नकली नोटों की खेप पकड़ी थी। इस मामले में वेस्ट बंगाल का एक युवक पकड़ा गया था। उसके पास से एक हजार और 500 के जाली नोट बरामद हुए थे। इसके सात महीने पूर्व 2014 में ही टीपी नगर थानाक्षेत्र में भी 50 हजार के नकली नोट पकड़े गए थे।

शामली जिले का कैराना कस्बा तो गठरी व्यवसाय की आड़ में हथियार, ड्रग्स और नकली नोटों की तस्करी के लिए पहले से ही चर्चित रहा है। कैराना में हाल ही में तीन लाख की नई नकली करेंसी पुलिस ने पकड़ी थी। आरोपी मुजफ्फरनगर के थे। इनके पास से एक प्रिंटर भी मिला था। जिस पर ये लोग नोट छापते थे। अब सरधना के युवकों का कांगड़ा में पकड़ा जाना बता रहा है कि कि वेस्ट यूपी में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है।

खास बातें:
हिमाचल के कांगड़ा में महिला को दिए थे पांच हजार के नकली नोट
कांगड़ा पुलिस ने पकड़े सरधना के दो युवक, तीसरा सरधना से धरा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed