फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिकारियों की गोली लगने से बचे किसान

शिकारियों की गोली लगने से बचे किसान

Fri, 04 May 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
शिकारियों की गोली लगने से बचे किसान
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर के जंगल में बृहस्पतिवार देर रात बदमाश होने की जानकारी पाकर ग्रामीण पहुंचे। इस पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस को पता चला कि शिकारी जंगल जानवर का शिकार करने के लिए गोली चला रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने शिकारियों को काफी तलाश किया मगर तब तक वे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

गांव नारंगपुर-मीरपुर के जंगल में बीती बृहस्पतिवार रात किसान खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान आधा दर्जन लोगों ने उन पर फायरिंग की। जिसमें दोनों किसान बाल-बाल बचे। इस पर किसान खेत मेें छिप गए और बदमाशों की सूचना गांव में अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। यहां पुलिस को पता चला कि आधा दर्जन से अधिक लोग जंगल में अवैध हथियारों से शिकार कर रहे थे। उन्होंने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए फायरिंग की। गनीमत रही कि किसानों को गोली नहीं लगी। इसको लेकर पुलिस ने काफी देर तक जंगल खंगाला मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी इस दौरान नील गाय का पीछा कर रहे थे। इस घटना को लेकर अन्य किसानों में दहशत है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस को नीलगाय मारने की सूचना मिली थी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर मामला रफादफा कर दिया था। उधर, थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि रासना में मारपीट की सूचना पाकर पुलिस गई थी। फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बदमाशों की सूचना पाकर दौड़ी पुलिस, शिकारी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed