फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गेट चोरी

प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गेट चोरी

Thu, 26 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गेट चोरी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गेट चोरी
फलावदा। गांव समसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय के गेट चोरी हो गए है। स्कूल की प्रधानाचार्य मुस्काना ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव समसपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में दो शौचालयों पर लोहे के गेट लगे हुए थे। रात्रि में विद्यालय में घुसकर चोरों ने गेट चोरी कर लिए। स्कूल की प्रधानाचार्य मुस्काना ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को वह स्कूल बंद करके घर लौट गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने आकर देखा तो स्कूल प्रांगण में स्थित शौचालय पर चढे़ लोहे के दो गेट गायब मिले। उन्होंने गांव के लोगों से जानकारी की लेेकिन उन्हें कुछ पता नहीं लग पाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

महिला के विरोध पर यात्रियों ने की मनचलों की धुनाई
फलावदा। मवाना फलावदा मार्ग स्थित ग्राम निलौहा के समीप राजवाहे के पुल के पास चलती बस में एक महिला के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर यात्रियों ने दोनों मनचलों की खूब धुनाई की। मनचले चलती बस से कूदकर कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फलावदा से मवाना जाने वाली बस में बैठकर एक महिला मवाना जा रही थी। जैसे बस मवाना रोड पर स्थित निलौहा के समीप राजवाहे पुल के पास पहुंची तो दो मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर यात्रियों ने मनचलों को पकड़कर खूब धुनाई की। मनचले मौका देखकर चलती बस से कूदकर फरार हो गए। बस में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला चर्चा का विषय बना रहा। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रक बन रहे परेशानी का सबब
फलावदा। कस्बा सहित क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों के किसानों का गन्ना मवाना, दौराला व खतौली शुगर मिल की पेराई के लिए ट्रक रोजाना नगर से होकर गुजरते है। नगर से गुजरने वाले गन्ने के ओवर लोड ट्रक हादसे को न्यौता दे रहे हैं। ओवर लोड गन्ने के ट्रक बिजली के तारों से टकराकर गुजरते हैं। ट्रक चालकों पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।

कस्बा सहित क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों के किसानों का गन्ना पेराई के लिए मवाना, खतौली व दौराला शुगर मिल में जाता है। रोजाना गन्ने के ओवरलोड ट्रक नगर से होकर गुजरते हैं। गन्ने के ओवरलोड ट्रक हादसे को न्यौता देते रहते है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमार त्रिपाठी द्वारा डीएम को लिखित में पत्र देकर दिन में गुजरने वाले गन्ने के ओवरलोड ट्रक पर रोक लगाने की शिकायत भी की गई, लेेकिन मिल अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत के चलते गन्ने के ओवरलोड ट्रक चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। कई बार गन्ने के ओवर लोड ट्रक चालकों से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट भी चुके हैं। नगर के मुख्य मार्गाें से कई ट्रक ओवर लोड गन्ना भरकर ले जाते हैं। इससे नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके पैठ बाजार, बस स्टैंड आदि रास्तों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण भीषण गर्मी में वाहन जाम में फंसे रहते है। जाम लगने से आम जनता को समस्या से जूझना पड़ता है। गन्ने के ओवरलोड ट्रक चालक डीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नगर से दिन में ओवरलोड गन्ने के ट्रक गुजरते दिखाई दिए तो ट्रक चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी ने बताया कि पहले भी डीएम साहब को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। डीएम साहब के आदेश पर सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नगर से गुजरने वाले ट्रकों पर रोक लगा दी गई थी। डीएम साहब को दोबारा पत्र लिखकर ट्रक चालकों की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed