फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी हमारी मर्जी से नहीं कराई तो बेटी को उठा लेंगे

शादी हमारी मर्जी से नहीं कराई तो बेटी को उठा लेंगे

Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शादी हमारी मर्जी से नहीं कराई तो बेटी को उठा लेंगे
मोदीपुरम। बेटी की शादी दूसरी जगह की तो उसे उठाकर ले जाएंगे। धमकी देने वालों ने शगुन का सामान भी भिजवा दिया। दहशत में आए पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी के लिए वह भागदौड़ कर रहा है। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसके धमकी देकर दबाव बना रहा है कि एक बेटी की शादी उसके साले के साथ कर दी जाए, नहीं तो वह उसकी बेटी का अपहरण कर लेगा। आरोपी पक्ष द्वारा शगुन का सामान भिजवाने से वह और भी ज्यादा परेशान हो गए हैं। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर आयी है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। धमकी देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- पड़ोसी युवक ने जबरन भिजवाया शगुन का सामान, पीड़ित पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed