फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   असमाजिक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग को खंडित किया।

असमाजिक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग को खंडित किया।

Mon, 23 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
असमाजिक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग को खंडित किया।
फलावदा।
विज्ञापन

गांव गड़ीना स्थित शिव मंदिर से रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। सुबह में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। शिवलिंग पास में ही स्थित पंचायत घर में रखा हुआ मिला।

गांव गड़ीना में बातनौर रोड पर शिव मंदिर स्थित है। बताया कि देर रात किसी शरारती तत्व ने मंदिर में रखे शिवलिंग को खंडित कर उठा लिया। सुबह में श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। इस पर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और शिवलिंग को तलाश किया। शिवलिंग समीप स्थित पंचायतघर में रखा मिला। जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव के गणमान्य लोगों ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि रात में किसी शराबी ने शिवलिंग उठाया है। गांव के बुजुर्ग लख्मीचंद, रमेशचंद, ग्राम प्रधान पुत्र गोविंद ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उधर, ग्राम प्रधान रामवती का कहना है कि इस तरह हरकत किसी शराबी ने की है। गांव में दोनों समुदाय के लोग शांति व भाईचारा बनाकर रहते हैं। किसी पर शक करना भी पाप है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। न किसी ने इससंबंध में तहरीर दी है। हालांकि मामले को गंभीरता से देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed