फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ललियाना में मुठभेड़, गोतस्कर को लगी गोली

ललियाना में मुठभेड़, गोतस्कर को लगी गोली

Thu, 12 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
ललियाना में मुठभेड़, गोतस्कर को लगी गोली
मेरठ/किठौर। ललियाना गांव के जंगल में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक गोतस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार तड़के चार बजे मुखबिर ने सूचना दी कि किठौर के ललियाना गांव के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। जिस पर एसओ किठौर राजेंद्र कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से आरोपी जाकिर पुत्र साबू निवासी ललियाना घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, 5 छुरी, एक कुल्हाड़ी, दो पेचकस, एक तराजू, बाट, दो लकड़ी के गुटके तथा करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद किया है। पूछताछ ने आरोपी जाकिर ने बताया है कि फरार दानिश पुत्र नवाब तथा नवाब पुत्र बाबू निवासी ललियाना हैं। दोनों की तलाश में सीओ किठौर हरिमोहन सिंह ने मुंडाली और परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ कई जगहों पर कांबिंग की। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। एसपी के अनुसार शातिर अपराधी जाकिर और फरार दोनों आरोपियों पर गोकशी के कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed