{"_id":"5ac262f44f1c1ba9618b50b5","slug":"152268876112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा।
कस्बे में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को पूर्व विधायक गोपाल काली ने रोष जाहिर किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। यहां नीरज भाटी, यशपाल सिंह, नरेश विश्नोई, जयपाल जाटव, महेश गुर्जर, जयनारायण त्यागी आदि रहे। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। यहां अशोक सैनी, अनुज सैनी, राजकुमार सैनी, रविन्द्र सैनी, अरशियान रहमान, सुहैल अनवर, वकार फरीदी, शहजर रिजवी, राजा कुरैशी आदि मौजूद रहे।
उधर, विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी तथा आर्थिक मदद की। उन्होंने कहा कि धर्म और बिरादरी से ऊपर उठकर पीड़ित परिजनों की जनता मदद करें। उनकी विधान सभा क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्हें इतना मजबूत कर दें कि वे बच्ची के कातिलों को मौत की सजा दिला दें। विधायक सोम ने कहा कि वह गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए पीड़ितों की तरफ से वकील खड़ा करेंगे। यहां सैयद मोहम्मद ईसा, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, गगसौना प्रधान संदीप, संजीव प्रधान गड़ीना, धर्मपाल कुंडा, पारस गर्ग, पंकज टीकम, अशोक सैनी, हर्षवर्धन बिश्नोई, रविन्द्र सैनी, विधायक प्रतिनिधि गौरव प्रधान आदि मौजूद रहे।