{"_id":"5abfa3d34f1c1bc6618b4c2c","slug":"152250876111-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। ग्राम भगवानपुर बांगर निवासी एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ग्राम भगवानपुर बांगर निवासी अरुणा ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व तिगरी मवाना निवासी कपिल पुत्र रविन्द्र से हुई थी। शादी के बाद से सुसराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे। वह विरोध करने पर मारपीट करते हैं। आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान देवर रोहित तथा मोहित ने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि शुक्रवार को पति कपिल ने सास मुकेश के साथ मिलकर मुंह पर तकिया रख जान से मारने की कोशिश की। इस बाबत पीड़ित ने पति कपिल, सुसर रविन्द्र, सास मुकेश, देवर रोहित एवं मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।