फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विधायक जितेंद्र सतवाई के काफिले पर हमले के आरोपी जेल भेजे

विधायक जितेंद्र सतवाई के काफिले पर हमले के आरोपी जेल भेजे

Sat, 31 Mar 2018 08:15 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
विधायक जितेंद्र सतवाई के काफिले पर हमले के आरोपी जेल भेजे
सरधना।
विज्ञापन

सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई शुक्रवार को समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के रार्धना स्थित आवास से लौट रहे थे। सरधना गंगनहर पुल से नानू की तरफ उनका काफिला जा रहा था। गंगनहर पटरी पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क किनारे पेड़ों को डीएम की अनुमति से कटवाया जा रहा है। काटे गए कुछ पेड़ सड़क पर पडे़ थे। विधायक समर्थकों ने उन पेड़ों को हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से काफिले पर हमला बोल दिया और विधायक से अभद्रता की थी। इस मामले में विधायक समर्थक पंकज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सावेज पुत्र साहिल, अरशद पुत्र खलील, विनोद पुत्र पीतम एवं जबर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी पोहल्ली और जुबैर पुत्र अमीर हसन निवासी पाबली, जुल्फिकार पुत्र निसार एवं मोहम्मद वकार को पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिह राठौर ने बताया कि सभी को विधायक के काफिले पर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed