फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर मे घुसकर मारपीट, 6 पर मुकदमा दर्ज

घर मे घुसकर मारपीट, 6 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
घर मे घुसकर मारपीट, 6 पर मुकदमा दर्ज
फलावदा। कस्बा निवासी माज पुत्र इदरीस ने पड़ोस के ही छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका पुलिस ने उपचार कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं निवासी माज पुत्र इदरीस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जानसठ निवासी उसके ससुर जाकिर बुधवार को अपनी मारुति कार से घर लौट रहे थे। माज का आरोप है कि कस्बे के छह लोगों ने रंजिशन एक राय होकर उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। जाकिर जान बचाकर घर में घुस आया तो आरोपियों ने घर में घुसकर धक्का-मुक्की तथा गालीगलौज की। घटना के संबंध में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सपाइयों ने चुनाव में जीत पर खुशी मनाई
फलावदा। जिला योजना समिति के चुनाव में जीत दर्ज करने पर समाजवादी पार्टी को संजीवनी मिली है। इससे कार्यकर्ताओं की खुशी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को मिठाई बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा स्थित पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैयद रिहानुद्दीन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता से किए वादे निभाने में नाकाम साबित हुई है। इसका खमियाजा भाजपा पूर्व में हुए लोकसभा उपचुनाव में उठा चुकी है। जनपद मेरठ में हुए जिला योजना समिति के चुनाव में बुधवार को भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 14 सदस्यों के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन ने एक तरफ जीत हासिल कर भाजपा को हराने का काम किया। फलावदा नगर पंचायत के सभासद दयाचंद को जिला योजना समिति का सदस्य चुने जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद, सैयद शाही अब्बास, आरिफ कुरैशी, नफीस राजा उर्फ गुल्लू, अशोक भारती, अकरम सभासद, नईम अंसारी, अशफाक अंसारी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed