फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुल्हैडा में दो पक्षों में संघर्ष में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

मुल्हैडा में दो पक्षों में संघर्ष में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 07:43 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
मुल्हैडा में दो पक्षों में संघर्ष में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज
सरधना।
विज्ञापन

मुल्हैड़ा गांव में बीती मंगलवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था। इसमें तीन महिलाओं समेत दोनों पक्षों से करीब दस लोग घायल हुए। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

ग्राम मुल्हैड़ा निवासी जिशान पुत्र काले और गुल्सिफ पुत्र रहीसुद्दीन दोनों मंगलवार रात मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। इसी बीच खलील पुत्र फैमुद्दीन उन्हें रास्ते में खड़ा मिला। जिस पर गुल्सिफ ने खलील से अभद्रता कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। जिशान ने खलील के साथ मारपीट का विरोध किया तो उसे छोड़ गुल्सिफ ने जिशान पर हमला करके कान काट दिया। शोर सुनकर उसके परिजन दौडे़। उधर से गुल्सिफ के परिजन भी धारदार हथियार एवं लाठी-डंडे लेकर दौड़ पडे़। दोनों पक्ष के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इसमें जिशान पुत्र काले पक्ष से उस्मान पुत्र अजील, हासिम पुत्र रफीक, शकीला पत्नी फरमान, जैबूनिशा पत्नी हासिम एवं जरीना पत्नी अजीज घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से फैयाज पुत्र यामीन व गुल्सिफ पुत्र रहीसुद्दीन घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिशान पक्ष से जैबुनिशा पत्नी हासिम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें फैयाज पुत्र यामीन, नूर मोहम्मद पुत्र फैयाज, अली मोहम्मद पुत्र फैयाज, रहीसुद्दीन व गुल्सिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, फैयाज पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी परंतु समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed