फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तत्कालीन पालिका ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवरण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत विवेचना के आदेश

तत्कालीन पालिका ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवरण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत विवेचना के आदेश

Wed, 28 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
तत्कालीन पालिका ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवरण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत विवेचना के आदेश
सरधना। नगर पालिका के तत्कालीन ईओ निलाव शाल्य पर पालिका अभिलेख में प्लॉट नाम अंकित कराने के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय संख्या एक मेरठ में वाद योजित किया है। जिस पर न्यायालय ने पुलिस को तत्कालीन ईओ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

तोहसीन ने बताया कि उसने एक प्लॉट का रजिस्टर्ड बैनाम 25 सितंबर 1988 को कराया। जिसका नाम पालिका के अभिलेख में दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल 2011 को रसीद कटवाई। इसके बावजूद पालिका ईओ ने नाम परिर्वतन नहीं किया। उससे नाम चढ़ाने के लिए तत्कालीन पालिका ईओ निलाव शाल्य ने पांच हजार रुपये की मांग की। इस मामले में कोतवाली में एवं एसडीएम के यहां चार मार्च 2016 को शिकायत की। हालांकि उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले में तोहसीन ने 23 मार्च 2018 को निलाव शाल्य के खिलाफ वाद योजित किया। जिस पर कोर्ट ने पुलिस को तत्कालीन पालिका ईओ निलाव शाल्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed