फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब पीकर युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

अवैध शराब पीकर युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

Mon, 19 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब पीकर युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
मोदीपुरम। पल्लवपुरम की डबल स्टोरी में शराब पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब की जमकर बिक्री हो रही है। उसी शराब को पीने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की डबल स्टोरी निवासी संदीप (28) मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि संदीप शराब पीने का आदी थी। हालांकि कुछ दिन से वह शराब नहीं पी रहा था। शनिवार को उसने फिर से शराब पी ली, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदीप के भाई प्रमोद का आरोप है कि क्षेत्र में घरों और दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री होती है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती। दो माह में शराब पीने से कॉलोनी के चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संदीप की मौत के बाद मां सरोज और बहन प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम पुलिस की सह से बिक रही है शराब
कॉलोनी के लोगों का आरोप है डबल स्टोरी और पल्हैड़ा में अवैध रूप से हरियाणा मार्का शराब बेची जा रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। लोगों का कहना है कि हरियाणा से पव्वा 14 रुपये का आता है, जिसे यहां पचास रुपये का बेचा जा रहा है। उधर, सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि डबल स्टोरी में शराब बेचने की सूचना मिली है। युवक की मौत होने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। क्षेत्र में अवैध शराब नहीं बेची जाएगी॥। फिर भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed