{"_id":"5a9db2374f1c1bfe7e8b8f37","slug":"1520284447920-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये की लूट हुई नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये की लूट हुई नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी।
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनदहाड़े व्यक्ति से छीने 20 हजार रुपये
मुंडाली। थाना क्षेत्र गांव रछौती में दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये गांव के ही दो लोगों ने छीन लिए। पुलिस लूट को संदिग्ध मानकर चल रही है।
मुंडाली थाने पर रबीस पुत्र निसाउद्दीन निवासी रछौती ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह करीब 12 बजे वह बाइक पर सवार होकर हसनपुर कलां मे यूको बैंक में 20 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। रछौती हसनपुर कलां के मुख्य मार्ग पर माढ़ी से आगे चलकर गांव के ही अमित, सुमित पुत्र कंवरपाल ने रूकने का इशारा किया उसने बाइक रोक दी। तभी आरोपी युवकों ने उसके सिर में ईंट मारकर बाइक पर रखा थैला लेकर भाग गए जिसमें 20 हजार रुपये रखे थे। रबीस खान ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। दरोगा केपी सिंह ने बताया कि जांच के उपरांत पता चलेगा कि मामला क्या है पुलिस ने दोनों लोगों के यहां दबिश दी लेकिन घर पर नहीं मिले।