फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गममीन माहौल में सुजित का अंतिम संस्कार, गलियों में पसरा सन्नाटा

गममीन माहौल में सुजित का अंतिम संस्कार, गलियों में पसरा सन्नाटा

Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
गममीन माहौल में सुजित का अंतिम संस्कार, गलियों में पसरा सन्नाटा
सरूरपुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रजापुर निवासी पचास हजार का इनामी सुजीत जाट को शनिवार रात सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। सुजीत जाट गांव के ही चेतन, सावित्री देवी की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने घेराबंदी करके सफलता हासिल की। वहीं, रविवार देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुजित जाट का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव की गालियों में सन्नाट पसरा रहा। गांव में चारों तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि जुलाई 2016 में हसनपुर रजापुर में चेतन उर्फ भोला का सुजीत और सुमित समेत पांच लोगों ने ऐलानिया मर्डर कर दिया था। जिसके चलते सुमित जाट जेल में बंद है। हत्या के मामले में चेतन की मां सावित्री देवी और उसके पुत्र मितन एवं रवि मुख्य गवाह थे। पिछले एक साल से परिवार को गवाही के मामले में धमकी देकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते बीती तीन फरवरी को सुजीत समेत तेरह लोगों ने खेत में काम करते समय गवाह सावित्री पर गोलियां बरसा दी थीं। वहीं, गवाही के दिन सात फरवरी को सावित्री देवी की मौत हो गई थी। तभी से मितन और रवि की दो बार गवाही टल चुकी है। ऐसे में हत्यारोपियों की तरफ से गवाही नहीं देने को लेकर लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। वहीं, शनिवार देर शाम सरूरपुर पुलिस ने करनावल रजवाहा मार्ग पर सुजीत की घेराबंदी कर दी। जिसमें पचास हजार के इनामी कुख्यात सुजीत ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने गोली चलाई जिसमें सुजीत मारा गया। हालांकि उसका साथी विपिन मौके भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार सुजीत हसनपुर रजापुर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते पुलिस ने सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया। वरना एक बार फिर हत्यारोपी गांव में खून की होली खेलते। पुलिस की कार्रवाई के चलते मितन के परिवार ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि सात मार्च को मितन की गवाही होनी है।
विज्ञापन

गलियों में पसरा सन्नाटा
हसनपुर रजापुर की गलियों में पसरा सन्नाटा दहशत को बयां कर रहा है। पूरे गांव के सिर्फ दो स्थानों को चुनिंदा लोगों को एकत्र देखा गया। पहला मितन के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि सुजीत के मकान पर कुछ महिलाएं विलाप कर रही थीं। इसके अतिरिक्त गांव की सभी गलियों में सन्नाटा पसरा हुुआ था। पोस्टमार्टम के बाद सुजित के शव गांव में पहुंचने से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ में मार गिराया था सुजीत को
चेतन एवं सावित्री हत्याकांड में सात मार्च को होनी है गवाही
पुलिस का दावा, गवाहों की हत्या करने की फिराक में था कुख्यात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed