फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृषि विवि में सरेराह अधेड ने छात्रा का हाथ पकड़ा, हंगामा

कृषि विवि में सरेराह अधेड ने छात्रा का हाथ पकड़ा, हंगामा

Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि में सरेराह अधेड ने छात्रा का हाथ पकड़ा, हंगामा
मोदीपुरम। कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज की एक छात्रा बुधवार शाम सिवाया पबरसा मार्ग पर चाय पीने के लिए गई थी। वहां पबरसा गांव निवासी एक वृद्ध (60) शराब के नशे में धुत होकर खड़ा था। इस बीच शराबी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। छात्रा का शोर सुनकर अन्य छात्र वहां पहुंचे और वृद्ध की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं कुलपति डॉ. गया प्रसाद का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बताया गया कि कृषि विवि के गेट नंबर चार पर जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त आरोपी के साथ पूर्व वित्त नियंत्रक का चालक भी थी। बताया गया कि उसने भी शराब पी रखी थी। चालक का दो माह पहले ही उझानी केवीके से विवि में ट्रांसफर हुआ है। उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed