{"_id":"5a8dd8ce4f1c1bb3208ba99f","slug":"15192457344-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर थाने से चोरी ट्रक पुलिस पिकेट के पास बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलौर थाने से चोरी ट्रक पुलिस पिकेट के पास बरामद
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ) रुड़की के मंगलौर थाने से चोरी हुआ ट्रक बुधवार को मोदीपुरम हाइवे स्थित पेट्रोल पंप से बरामद हो गया। जिस जगह सर्विस रोड पर ट्रक पांच दिन से लावारिस खड़ा रहा, वहीं पल्लवपुरम पुलिस की पिकेट लगती है और पुलिस वहीं रोजाना शाम को चेकिंग करती है। ट्रक का एक पहिया भी गायब था। लेकिन लापरवाह पल्लवपुरम पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल करने की जहमत तक नहीं उठाई।
पुलिस के अनुसार एसडीएम मंगलौर (रुड़की) ने 16 फरवरी को हरिद्वार से आ रहे सात ट्रकों को अवैध खनन के मामले में सीज कर मंगलौर थाने के सुपुर्द कर दिया था। इनमें से छह ट्रक के कागज तो जुर्माना भरने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। लेकिन एक ट्रक के नहीं पहुंचे। एसडीएम ने जानकारी की तो यह सीज ट्रक मंगलौर थाने से गायब मिला। मंगलौर थाना पुलिस थाने से ट्रक चोरी होने के मामले को दबाकर इसकी मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में तलाश कर रही थी। मंगलवार पुलिस की टीम बुधवार को सूचना पर मोदीपुरम हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो ट्रक मंगलवौर थाने से चोरी हुआ ट्रक ही निकला।
मालिक और चालक स्थानीय
मंगलौर पुलिस के अनुसार इस ट्रक का मालिक और चालक पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी हैं। अंदेशा है कि मालिक और चालक रहमान की मिलीभगत से ट्रक थाने से गायब हुआ। पुलिस ने रहमान की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। मंगलौर पुलिस ट्रक को साथ ले गई है।
विज्ञापन
- एसडीएम मंगलौर ने अवैध खनन में किया था सीज, चालक पर ले जाने का शक