फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडप में हर्ष फायरिंग, छात्र की मौत

मंडप में हर्ष फायरिंग, छात्र की मौत

Mon, 19 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मंडप में हर्ष फायरिंग, छात्र की मौत
मेरठ। तमाम आदेशों के बावजूद विवाह मंडपों में हर्ष फायरिंग नहीं रुक रही है। शनिवार शाम कंकरखेड़ा के विवाह मंडप में फायरिंग में एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। मौत का कारण परिजनों से छिपाया गया। रविवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले नहलाने के दौरान पीठ पर गोली का निशान मिलने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। किशोर का शव लावड़-मसूरी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला टंकियान कस्बा लावड़ निवासी सतीश मजदूरी करता है। उसका 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत कक्षा सात का छात्र था। जो खाली समय में शादियों में आतिशबाजी का काम करने ठेकेदार के साथ जाता था। शनिवार को चिंदौड़ी गांव से कंकरखेड़ा बारात गई थी। जिसमें प्रशांत आतिशबाजी के लिए एनके फार्म हाउस (विवाह मंडप) में गया था। सतीश ने बताया कि शनिवार शाम मंडप से फोन आया था कि प्रशांत की मौत हो गई। जब मैं वहां पहुंचा तो बताया गया कि प्रशांत को अचानक खून की उल्टी हो गई थी। उनकी बात मानकर वह शव को घर ले आया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे अंतिम संस्कार से पहले नहलाते समय प्रशांत की पीठ पर गोली का निशान देखा। जिसे छिपाने के लिए छेद में रुई भरी हुई थी।
विज्ञापन

पिता बोला, प्रशांत की हत्या हुई
गोली का निशान देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लावड़-मसूरी मार्ग पर प्रशांत का शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ सदर देहात विजय प्रकाश और एसओ इंचौली पहुंचे। पिता सतीश ने कहा कि उसके बेटे की हत्या हुई है। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन पर माने
करीब दो घंटे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ ने पुलिस फोर्स को लाठीचार्ज के निर्देश दिए तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मान गए और जाम खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चार नामजद, एक गिरफ्तार
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रशांत को गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार फायरिंग के दौरान गोली ऊपर किसी चीज से टकराकर वापस आई और प्रशांत के कंधे से होकर पीठ के पार हो गई। सतीश की तहरीर पर चिंदौड़ी गांव निवासी आतिशबाजी ठेकेदार बिट्टू, वीरू गुप्ता, दूल्हा जगपाल निवासी चिंदौड़ी और मंडप मालिक समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
मां बेहोश, घर में मचा कोहराम
प्रशांत की मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रशांत घर में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अभिषेक है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मां श्यामो और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

कब रुकेगी हर्ष फायरिंग
02 दिसंबर: लिसाड़ीगेट के फलक पैलेस में हर्ष फायरिंग को लेकर बखेड़ा
18 सितंबर: गंगानगर में बर्थडे पार्टी में किशोरी को गोली लगी
17 सितंबर: खैरनगर में घुड़चढ़ी में गोली चलने से छात्र की मौत, हत्या का केस
5 सितंबर: परीक्षतगढ़ के बली गांव में डीजे पर डांस के दौरान दो युवकों को गोली लगी
09 मार्च: फलावदा के नेडू गांव में रागिनी कलाकार जोगेंद्र को गोली लगने से मौत
मोर्चरी पर हंगामा, आंदोलन की चेतावनी
छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रवि प्रकाश भी समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंच गए। और हंगामा कर कर दिया। सीओ दौराला पंकज कुमार और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने लोगों को शांत कराया। रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। अंतिम संस्कार से पहले जब नहलाने की तैयारी की गई तो पता चला कि गोली के निशान पर टेप लगाकर रूई भरी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए और आर्थिक सहायता नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
खास बातें:
कंकरखेड़ा के फार्म हाउस (विवाह मंडप) में शनिवार शाम हुई घटना
रविवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले नहलाते समय छात्र की पीठ पर दिखा गोली का निशान
लावड़-मसूरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया, पुलिस से नोकझोंक-धक्कामुक्की
आतिशबाजी ठेकेदार, मंडप मालिक और दूल्हे समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed