फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फर्जी फाइनेंस कंपनी ने हड़प लिए लाखों रुपये

फर्जी फाइनेंस कंपनी ने हड़प लिए लाखों रुपये

Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
फर्जी फाइनेंस कंपनी ने हड़प लिए लाखों रुपये
मोदीपुरम।
विज्ञापन

एक फाइनेंस कंपनी द्वारा चार लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार युवकों ने मोदीपुरम चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

बिहार के पटना निवासी रितेश कुमार पुत्र शिव पूूजन शर्मा और गया निवासी अभिषेक कुमार पुत्र गोपाल प्रसाद मंगलवार को एलूना बिजनेस सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑफिस रोशनपुर डौरली पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें नौकरी और लोन दिलाने की बात कही थी। इसकी एवज में उनसे लगभग चार लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद उन्होंने ऑफिस आकर संपर्क करने के लिए कहा। जब वह कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि दो माह पूर्व यह ऑफिस बंद कर दिया गया है। मोदीपुरम चैक पोस्ट पर मौजूद दरोगा सूरजपाल ने बताया कि इससे पहले भी कई युवकों ने इस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस प्रकरण की जांच कर रहे आईओ दरोगा सूरजपाल ने बताया कि यह फर्जी कंपनी थी। जिसने धोखाधड़ी करके 30 लाख रुपये से अधिक हड़प लिए हैं। उधर, मोदीपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र कुमार मलिक का कहना है कि कंपनी महीनों से बंद है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed