फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी मायके में, लेने आया पति, नही गई तो खा लिया जहर

पत्नी मायके में, लेने आया पति, नही गई तो खा लिया जहर

Thu, 01 Feb 2018 09:40 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
पत्नी मायके में, लेने आया पति, नही गई तो खा लिया जहर
दौराला।
विज्ञापन

पुलिस को लावड़ मार्ग स्थित ब्लॉक के सामने बुधवार देर शाम बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के नरा जड़ौदा गांव निवासी सचिन पुत्र ब्रह्मपाल की शादी करीब 12 वर्ष पहले लावड़ कस्बा में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद सचिन के पिता की भी मौत हो गई थी। वह विक्षिप्त मां, पत्नी और दो बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। पति-पत्नी में दो माह पहले विवाद हो गया था। जिसके चलते सचिन की पत्नी बच्चों को पिता के पास छोड़कर मायके में रहने लगी। सचिन बुधवार को पत्नी को लाने के लिए ससुराल पहुंचा। इस बार भी पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस पर सचिन ने जहर खा लिया। वह दौराला पुलिस को गश्त के दौरान लावड़ मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे आनन-फानन में दौराला कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल भेज दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतक के परिजनों ने एसओ दौराला से आशंका जताई कि उसे मायके वालों ने जहर देकर मारा है।
विज्ञापन

वर्जन
रात में गश्त के दौरान पुलिस को सचिन गंभीर हालत में मिला था। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसने खुद ही जहर खाना बताया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-नीरज मलिक, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीती देर शाम लावड़ रोड पर दौराला पुलिस को बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था
मुजफ्फरनगर के नरा जड़ौदा गांव निवासी सचिन पत्नी को लेने लावड़ आया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed