फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षो में मारपीट दो घायल।

बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षो में मारपीट दो घायल।

Wed, 31 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षो में मारपीट दो घायल।
मवाना। थाना क्षेत्र गांव खेड़की जदीद में बच्चों की कहासुनी होने पर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हो गई। इसमें दो दो लोग घायल हो गए। गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

ग्राम खेड़की जदीद में शाम के समय बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें कहासुनी हो गई। बच्चों में मारपीट होने पर दोनों पक्षों के परिजनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। दरोगा नीरज ने बताया कि एक पक्ष के बिल्लू और दूसरे पक्ष के गुड्डू के बच्चों को लेकर विवाद हुआ। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए हंगामा
मवाना। सीएचसी में बुधवार को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। यहां पर भीड़ उमड़ने के चलते कुछ तीमारदारों ने हंगामा किया। चिकित्सक ने कुत्ते एवं बंदर काटे के 220 इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बुधवार को लगने वाले एंटी रेबीज के इंजेक्शन के लिए सीएचसी में काफी भीड़ हो जाती है। आज भी लोगों की लंबी कतार सीएचसी में देखने को मिली। दोपहर में लाइन में खडे़ कुछ लोगों ने अपना नंबर पहले लगवाने के लिए हंगामा किया। जिसके चलते चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाने बंद कर दिए। उनके शांत होने पर चिकित्सक ने दोबारा इंजेक्शन लगाने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed