फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव पूछकर युवकों पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

गांव पूछकर युवकों पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 30 Jan 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
गांव पूछकर युवकों पर हमला, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ/किठौर। क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर ललियाना और गेसुपुर के युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर जिले के एक दर्जन थानों की फोर्स और पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन

एसओ किठौर राजेेंद्र त्यागी के अनुसार सोमवार को गेसुपुर में कायस्थ बड्ढा और ललियाना के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसमें गेसुपुर का एक युवक कायस्थ बड्ढा की तरफ से खेल रहा था। उसे ललियाना टीम के खिलाड़ियों ने पहचान लिया और उसके खेलने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों टीमों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे गेसुपुर निवासी आशीष, संजीव, विनोद और पुष्पेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर ललियाना जा रहे थे। आशीष पक्ष का आरोप है कि रास्ते में खडे़ ललियाना निवासी नदीम और सावेज ने उन्हें रोककर उनके गांव का नाम पूछा। आरोप है कि गांव का नाम बताते ही दोनों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी ट्रैक्टर ट्राली पर पथराव कर दिया। वे जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले की सूचना जैसे ही गेसुपुर गांव में पहुंची तो गांव के सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर निकल आए और ललियाना की तरफ कूच करने लगे। जिससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान काफी पुलिस बल पास के ही बौंद्रा गांव में सहकारी समिति के मतदान के दौरान मौजूद था। पुलिस यहां से मौके पर दौड़ गई। उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ मवाना, सदर देहात, एसपी क्राइम, सिविल लाइन, परीक्षितगढ़, मवाना मेडिकल, मुंडाली ,खरखौदा, मेडिकल, भावनपुर आदि कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया।

मारपीट, लूट का आरोप, दो नामजद
आशीष पक्ष का आरोप है कि नदीम और सावेज ने हमला कर मारपीट की। उनके 10 हजार रुपये भी लूट लिए । इस घटना में पीड़ित आशीष ने नदीम और सावेज को नामजद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात था। पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश दे रही थी।
खास बातें:
क्रिकेट मैच के दौरान गेसुपुर और ललियाना के युवकों में हुआ था विवाद
दोनों गांवों के युवकों ने बोला एक-दूसरे पर हमला, पथराव में कई चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed