फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा से घर मे घुसकर छेडखानी,मौके से आरोपी फरार

छात्रा से घर मे घुसकर छेडखानी,मौके से आरोपी फरार

Thu, 25 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से घर मे घुसकर छेडखानी,मौके से आरोपी फरार
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार रात घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर धुन डाला और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के भवानी नगर पटेल मंडप निवासी अजहर पुत्र अख्तर मंगलवार रात गांव में एक युवती के घर में घुस गया। वहां उसने युवती के साथ छेड़खानी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजन जाग गए और आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीण जुट गए और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का था तो वहां तनाव की स्थिति हो गई। पुलिस किसी तरह आरोपी को वहां से ले गई। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी युवक अजहर के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़खानी
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा छह में पढ़ती है। किशोरी की मां ने बताया कि मंगलवार रात सभी लोग सोए हुए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसकी सोती हुई बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन जागे और आरोपी को दबोच लिया। इस बीच आरोपी मौका देख वहां से भाग गया। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चांद पुत्र सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed