फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मढियाई पशुपैंठ में आये पशु व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

मढियाई पशुपैंठ में आये पशु व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मढियाई पशुपैंठ में आये पशु व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे
सरधना (मेरठ)।
विज्ञापन

मढियाई पशु पैठ में सोमवार को पशु खरीदने पहुंचा पशु व्यापारी लघुशंका के लिए खेत में पहुंचा। वहां पीछे से आए दो-तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। उसे मारपीट करके बेहोश कर दिया। साथी पशु व्यापारियों ने काफी तलाश की परंतु उसका पता नहीं चल सका। होश आने पर पीड़ित देर शाम घर पहुंचा। उसने एक लाख रुपये लूटे जाने की जानकारी दी है। वहीं, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।

जनपद हापुड़ थाना बहादुरगढ़ के गांव लुहारी निवासी रंजीत पुत्र रिछपाल अपने ही गांव निवासी डीसीएम चालक निसार एवं पशु व्यापारी मोमीन, कलवा के साथ सोमवार को पशु खरीदने पैठ आया था। रंजीत के दोपहर में पैठ से लापता हो जाने पर मोमीन, कलवा और निसार ने तलाश की परंतु पता नहीं चल सका। तीनों पशु व्यापारियों ने पैठ में माइक से एलान भी कराया। इसके बाद तीनों पशु व्यापारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रंजीत की तलाश की परंतु पता नहीं चल सका। साथियों ने रंजीत के घर पर संपर्क किया। पशु व्यापारी देर शाम घर पहुुंचा और परिजनों को आप बीती सुनाई। पशु व्यापारी रंजीत ने बताया कि वह पेशाब करने के लिए ईख में गया था। दो-तीन युवकों ने पीछे से उस पर हमला करके बेहोश कर दिया। उसे करीब दो घंटे बाद होश आया तो उसने अपने साथी पशु व्यापारियों की तलाश की परंतु वे नहीं मिल सके। इसके बाद वह अन्य पशु व्यापारियों की मदद से घर पहुंचा। रंजीत ने बताया कि बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिये थे। वहीं, पैठ संचालक हाजी आफाक खां मढियाई ने लूट की जानकारी होने से इनकार किया। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने भी किसी लूट की जानकारी से इनकार किया। एक पशु व्यापारी के गुम होने की सूचना मिली थी। उसके घर पहुंचने की सूचना थाने में आई है। फिलहाल मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मढियाई पैठ में पशु खरीदने गया था हापुड़ के बहादरपुर निवासी व्यापारी
साथी पशु व्यापारियों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed