फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुजफ्फरनगर से चले ट्रक को लूटकर बदमाश चालक को बहसूमा बाईपास पर फैंककर कर फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर से चले ट्रक को लूटकर बदमाश चालक को बहसूमा बाईपास पर फैंककर कर फरार हो गए।

Mon, 22 Jan 2018 07:52 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से चले ट्रक को लूटकर बदमाश चालक को बहसूमा बाईपास पर फैंककर कर फरार हो गए।
मवाना।
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के थाना मंडी से रविवार रात जानसठ रोड से आ रहे ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाश चालक को बहसूमा बाईपास पर फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक मालिक किसी प्रकार गांव पहुंचे तथा वहां से फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची मवाना पुलिस ने मामला मुजफ्फरनगर जनपद का बताकर चालक को चलता कर दिया।

हिमाचल प्रदेश निवासी राकेश पुत्र रामकिशन ट्रक चालक है। वह रविवार रात ट्रक लेकर जानसठ रोड पर आ रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे तमंचे के बल पर रोका तथा ट्रक में सवार हो गए। दोनों बदमाश ट्रक लूटने के बाद मवाना की ओर लेकर चले। बतौर चालक दोनों बदमाश उसे बहसूमा बाईपास पर फेंककर ट्रक लूटकर फरार हो गए। किसी प्रकार चालक रात को गांव में पहुंचा तथा वहां ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने यूपी 100 को फोन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की तथा ट्रक को तलाश करने का प्रयास किया। इस पर ट्रक और बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला मुजफ्फरनगर जनपद का बताकर ट्रक चालक को चलता कर दिया। वहीं, दरोगा इंद्रजीत सिंह का कहना है कि चालक को पुलिस के साथ संबंधित थाने भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
चालक को बहसूमा बाईपास पर फेंककर फरार हो गए थे बदमाश
मवाना पुलिस ने घटनास्थल मुजफ्फरनगर क्षेत्र का बताकर किया चलता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed