फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
फलावदा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं निवासी एक व्यक्ति के बंद पड़े मकान में चोरों ने हाथ साफ करक ेलाखों रुपए के आभूषण और 27 हजार रुपये चोरी कर लिये। पीड़ित ने घटना की थाने में तहरीर दी है। कस्बे में पिछले पांच दिन में चोरों ने पांच स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है।
नगर के मोहल्ला खारा कुआं निवासी माज पुत्र इदरीश ने बताया कि उसका पुत्र काफी समय से बीमार चल रहा है। वह उसका इलाज कराने की लिए रविवार को घर बंद करके दिल्ली गया था। उसके बंद पड़े मकान में चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण समेत 27 हजार रुपये चोरी कर लिये। वह शनिवार को परिवार के साथ घर लौटा तो दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। वहीं, अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसकी बीवी के आभूषण घर में रखे हुए थे। जिसमे 16 तोले सोना एवं 44 तोला चांदी के आभूषण एवं 27 हजार रुपये चोरी कर लिये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, पांच दिन के अंतराल में चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर कस्बे के पांच स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पांच दिन पूर्व चक्की व्यापारी जरीफुद्दीन पुत्र रफीक की चक्की में कुंबल करके 11 हजार रुपये चुरा लिये थे। नैडू रोड पर शाबाज की दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की बैटरी चोरी कर चुके हैं। बुधवार को कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में भी चोरों ने हाथ साफ कर ताला ठीक करने वाले अब्दुल का थैला चोरी कर लिया। इनमें नगदी थी। पैठ बाजार स्थित लाल मियां चाउमीन वाले की दुकान से भी एक लेडी का पर्स चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवजन सभा ने मतदाताओं का पंजीकरण कराया
फलावदा। स्थानीय नगर पंचायत पर चल रहे मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को बूथ लेवल अफसरों ने मतदाताओं के पंजीकरण किए। सपा युवजनसभा के जिलाध्यक्ष रिहानुद्दीन के साथ सपाइयों ने भी सामूहिक रूप से मतदाताओं का पंजीकरण कराया।

सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के निर्देश पर सपाइयों ने मतदाता पंजीकरण कार्य में भागीदारी की। युवजनसभा के जिलाध्यक्ष सैयद रिहानुद्दीन की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तथा उन्होंने मतदाताओं के पंजीकरण कराए। सैयद रेहान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर मतदाता पंजीकरण के लक्ष्य को पूरा किया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद ने मौजूद बीएलओ ये पंजीकरण व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य रूप से सभासद आरिफ कुरैशी, शहजाद कुरैशी, शाही अब्बास, जमील उस्मानी और अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed