फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लावारिस कार से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

लावारिस कार से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

Sun, 21 Jan 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
लावारिस कार से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
मवाना।
विज्ञापन

नगर की पाश कॉलोनी प्रीतनगर में लावारिस अवस्था में खड़ी लग्जरी कार स्कोडा को देख लोगों में हड़कंप मचा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कार को थाने ले आई। वहीं, खानापूरी करने के लिए आबकारी विभाग टीम भी पहुंची परंतु तब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी। जिस पर आबकारी विभाग की टीम को लौटना पड़ा। कार में से 27 पेटी तथा 225 पव्वे शराब बरामद हुई।
कस्बे के प्रीतनगर में रविवार सुबह करीब सात बजे पार्क के निकट लोगों ने एक लग्जरी कार स्कोडा खड़ी देखी। पहले लोगों ने समझा कि किसी ने ऐसे ही खड़ी कर दी होगी। काफी समय तक कोई नहीं पहुंचा तो लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस मिस्त्री की मदद से गाड़ी को खींचवाकर थाने ले आई। वहां कार की तलाशी ली तो उसमें हरियाणा में निर्मित शराब मिली। वह अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध थी। कार में से 27 पेटी तथा 225 पव्वे शराब बरामद हुई। दरोगा नीरज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इसकी जानकारी पाकर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी। जिस पर आबकारी टीम बिना कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन

एक बोरा पीछे रख लिया
उस समय हद हो गई जब अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए बनाए आबकारी विभाग की टीम ने गाड़ी से बरामद शराब में से एक बोरा अपनी कार में रख लिया। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने फोटोग्राफी शुरू कर दी। इस पर दरोगा नीरज ने आबकारी टीम को धमकाया तथा शराब के बोरे को नीचे उतरवाया। इस संबंध में थाने में उपस्थित आबकारी निरीक्षक रामअवतार ने इसकी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
मवाना नगर में बडे़ स्तर पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। वहीं, आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी कर रहा है। मवाना में शायद ही कोई गली मोहल्ला बचा है, जहां अवैध शराब की खुली बिक्री नहीं होती है। बताया कि आज पकड़ी गई शराब स्थानीय माफिया की बताई जा रही है। कार पर दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का स्टीकर लगा है।
मुख्य बातें
कार मालिक का पता नहीं चलने से कॉलोनीवासी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed