{"_id":"5a6351aa4f1c1b83268b56d3","slug":"151645860111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। महिला ने पति पर झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए लावड़ चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी अय्यूब का 2010 में निकाह मेरठ के धौलड़ी गांव निवासी साइन से हुआ था। बताया कि शादी के बाद चार बच्चे हुए। साइन ने बताया कि उसका पति बीएसएफ में था मगर उसे किसी कारण से नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद उनका परिवार गाजियाबाद जिले में किराये के मकान में रहने लगा था। महिला का आरोप है कि दो महीने पहले उसके पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। जिस पर वह अपने परिवार को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ चिदौड़ी गांव में रहने लगा। पीड़ित शनिवार को लावड़ पुलिस चौकी पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।