{"_id":"5a6204dc4f1c1b83268b53d8","slug":"151637340110100-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना से 100 मीटर की दूरी पर नगर पंचायत सभासद सहित दो दुकानों से लाखों सामान चोरी, व्यपारियों ने थाना पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना से 100 मीटर की दूरी पर नगर पंचायत सभासद सहित दो दुकानों से लाखों सामान चोरी, व्यपारियों ने थाना पर किया हंगामा
Updated Fri, 19 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
कस्बे में थाने से करीब सौ मीटर दूर चोरों ने नगर पंचायत सभासद की दुकान समेत इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानों में कुंबल करके लाखों रुपये के इन्वर्टर एवं बैटरी चोरी कर ली। व्यापारियों को इसकी जानकारी शुक्रवार तड़के हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
कस्बे के मोहल्ला रास निवासी राकेश त्यागी उर्फ फूलराज त्यागी नगर पंचायत सदस्य हैं। उसकी नगर पंचायत मार्केट में ही त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। चोरों ने बृहस्पतिवार रात्रि में बराबर में खाली पड़ी जगह की तरफ से दुकान में कुंबल कर ली तथा दुकान से 13 बैटरी माइक्रोटेक एवं ल्यूमिनस कंपनी के चार इन्वर्टर एवं गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार तड़के लोगों ने दुकान में कुंबल हुई देखी तो दुकान स्वामी को चोरी की जानकारी दी। इस पर राकेश त्यागी समेत कई अन्य दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गये। चोर दुकान स्वामी नदीम की दुकान में भी कुंबल करके दो बैटरी और दो इन्वर्टर चोरी कर ले गए। आरोप है कि शुक्रवार तड़के ही व्यापारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके तीन घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं, सीओ किठौर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस दुकान पर जांच के लिए पहुंची। दोनों दुकानदारों ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। व्यापारियों की मांग पर सीओ किठौर भी जांच के लिए पहुंचे।
फैंटम पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया
व्यापारियों ने सीओ किठौर हरिमोहन सिंह से फैंटम पुलिसकर्मियों की बैंकों एवं कस्बे में सुरक्षा करने के बजाय ओवरलोड वाहनों एवं पशुओं से लदे वाहनों से अवैध उगाही में लगे रहने की शिकायत की। कस्बे में अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन फैंटम पुलिस व्यवस्था को देखने के बजाय केवल अवैध उगाही में लगी रहती है।
विज्ञापन
सुरक्षा के बावजूद चोरी
सीओ किठौर जांच करने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने बताया कि कस्बे में रात्रि में फैंटम पुलिस सुरक्षा करती है। हालांकि जहां फैंटम पुलिस लगी रहती है उसी स्थान पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के पास स्थित दूसरी दुकान की दीवार काटकर रिक्शा निकाला तथा चोरी किए सामान को रिक्शा में लादकर खासपुर मार्ग पर किसी वाहन में लादा है। कस्बे के लोगों को खासपुर मार्ग स्थित रामअवतार के खेत के पास से खाली रिक्शा बरामद किया है।
मुख्य बातें
व्यापारियों की सूचना के तीन घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर हंगामा
व्यापारियों ने सीओ से की स्थानीय पुलिस की शिकायत