फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव मेदपुर निवासी मुर्सरफ ने थाने में दी तहरीर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर एक लाख पांच हजार रुपये हडपने का आरोप लगाया।

गांव मेदपुर निवासी मुर्सरफ ने थाने में दी तहरीर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर एक लाख पांच हजार रुपये हडपने का आरोप लगाया।

Fri, 19 Jan 2018 07:28 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
गांव मेदपुर निवासी मुर्सरफ ने थाने में दी तहरीर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर एक लाख पांच हजार रुपये हडपने का आरोप लगाया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
थाना भावनपुर के गांव मेदपुर निवासी मुशर्रफ ने मवाना कस्बे की अटौरा रोड निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
गांव मेदपुर थाना भावनपुर निवासी मुर्शरफ पुत्र मुस्तकीम ने कहा कि वह मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता है। उसके मामा के पड़ोस में रहने वाले मवाना के अटौरा रोड निवासी व्यक्ति ने दुबई में नौकरी दिलाने के लिए एक लाख पांच हजार रुपये मांगे। उसने 22 अक्तूबर 17 को नई दिल्ली वाया मसकट वाया दुबई के एयरलाइंस टिकट, एंप्लायमेंट एग्रीमेंट एवं वर्क परमिट आदि दिए। वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि उसको दिए गए सभी कागजात फर्जी हैं। वह आरोपी से तभी से रुपये वापस देने का तकादा कर रहा है। वहीं, आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला तिहाई निवासी सलमान पुत्र नईम थाना प्रभारी से मिला। उसने बताया कि मोहल्ला हीरालाल निवासी एजेंट ने उसको मलेशिया कंपनी में पैकिंग के कार्य पर डेढ़ लाख रुपये लेकर भेजा था। वहां जाकर उसे मजदूरी करनी पड़ी। उसको वहां की आईडी नहीं मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह बमुश्किल वापस लौटा। इस संबंध में उसकी मां शकीला पत्नी नईम ने थाने में एजेंट के खिलाफ तहरीर दी थी। अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। सलमान ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा उसका पैसा वापस दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मवाना। ओमेगा कंपनी के मालिक राजीव रस्तोगी एवं संजीव रस्तोगी निवासी मोहल्ला काबली गेट की माताजी विजयीलक्ष्मी (78) का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार जुड्डी वाले श्मशान घाट पर किया गया। काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनको श्रद्धांलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed