फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परिवार के साथ लूट के मामले में मोबाइल बरामद किया

परिवार के साथ लूट के मामले में मोबाइल बरामद किया

Thu, 18 Apr 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ लूट के मामले में मोबाइल बरामद किया
ग्राम चिंदौड़ी में होली के मौके पर देव स्थान पूजन के दौरान बदमाशों की थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। गांव चिंदौड़ी के जंगल में होली के दिन देव स्थल पर पूजा करने गए शिक्षक दंपती एवं उसके परिवार से हुई लाखों की लूट का बुधवार को रोहटा पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट का मोबाइल बरामद कर इतिश्री कर दी। वहीं, पीड़ित ने लूटे गए लाखों रुपये कीमत के जेवरात बरामद करने की मांग की है।

गौरतलब है कि बीती 20 मार्च को होली के दिन गांव चिंदौड़ी खास निवासी शिक्षक संदीप सहारन पुत्र समय सिंह अपनी पत्नी लघु, मां उर्मिला व भाभी अमरेश तथा दो बच्चों अदम्य व विवान के साथ कार में सवार हो जंगल में देव स्थल पर पूजा करने गए थे। यहां बाइक पर सवार होकर के आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिवार को आतंकित कर बीस हजार रुपये, तीन मोबाइल, लाखों के जेवरात लूट लियेे थे। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया के जंगल में भी दो राहगीरों से लूट की थी। इसके बाद परतापुर थाना क्षेत्र में गेझा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर कलंजरी के दंपती को रोककर लूट की थी। विरोध करने पर पति व पत्नी पर गोली चला दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। परतापुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों विकास पुत्र महावीर निवासी गांव महरौली थाना परतापुर, जितेंद्र पुत्र किशनचंद निवासी मनोहर कॉलोनी थाना हस्तिनापुर, गौतम पुत्र सुंदर निवासी गांव हसनपुर थाना किठौर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर घटना का एक सप्ताह बाद खुलासा किया था। जिसमें इन बदमाशों ने रोहटा थाना क्षेत्र में हुई घटना को कबूल किया था। पुलिस ने जेल भेजे एक बदमाश विकास को चौबीस घंटे के रिमांड पर लेकर संदीप का मोबाइल बरामद करने का दावा किया है। पीड़ित संदीप ने थाने में पहुंचकर के रिमांड पर लिये बदमाश विकास की शनाख्त की। बताया कि वह घटना करने में शामिल था। जब पीड़ित संदीप ने थाना पुलिस ने लूटे जेवरात, अन्य मोबाइल व नकदी की बरामदगी की बात कही तो पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह तो परतापुर पुलिस ही बता सकती है। पीड़ित संदीप का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। यदि पुलिस काम करती तो मेरे लाखों के लूटे जेवरात भी बरामद करा सकती थी। पीड़ित ने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed