फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भैसाली अड्डे पर छेड्छाड़

भैसाली अड्डे पर छेड्छाड़

Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
भैसाली अड्डे पर छेड्छाड़
सभी केंद्र
विज्ञापन

- भैसाली बस अड्डे के सामने दो मनचलों ने की वारदात
- भीड़ ने एक मनचले को पीटकर सदर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भैसाली बस अड्डे के सामने सोमवार दोपहर मनचलों ने बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले ने छात्रा की आंखों में मिर्च डाल दी। छात्रा के चिल्लाने पर लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पीटकर सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार यह छात्रा बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी दो मनचले वहां पहुंचे और छात्रा पर कमेंट कर दिया। छात्रा ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो मनचलों का दुस्साहस बढ़ गया। एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। गुस्से में आई छात्रा ने मनचले को सबक सिखाने की नीयत से पकड़ लिया। जिस पर दूसरे मनचले ने छात्रा की आंखों में मिर्च डाल दी। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले का पता चलने पर लोगों का गुस्सा फूट गया और एक मनचले को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंचे एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फरमान निवासी जली कोठी देहलीगेट है, जो परचून की थोक की दुकान पर काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कहां है एंटी रोमियो स्क्वायड
भैसाली बस अड्डा शहर के बीचोबीच स्थित है। भीड़भाड़ वाली इस व्यस्त सार्वजनिक जगह पर मनचलों ने न केवल छात्रा से छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर दुस्साहस दिखाकर छात्रा पर मिर्च भी फेंक दी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूछा कि एंटी रोमियो स्क्वायड क्या काम कर रहा है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed