फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   माँ पर हाथ उठाने का बदला लेने के लिए की थी फाइनेंसर की हत्या

माँ पर हाथ उठाने का बदला लेने के लिए की थी फाइनेंसर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
माँ पर हाथ उठाने का बदला लेने के लिए की थी फाइनेंसर की हत्या
मां पर हाथ उठाने का बदला लेने को की थी फाइनेंसर की हत्या
विज्ञापन


मुरादनगर। दुहाई गांव निवासी फाइनेंसर राहुल शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गंगनहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि गाली देकर मां को फाइनेंसर ने चांटा मारा था। इसके चलते तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को पलवल के नाले में फेंक दिया। मामले में आरोपी के माता, पिता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दुहाई गांव निवासी फाइनेंसर राहुल शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपी अरुण नेहरा को मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर गंगनहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर वारदात से तीन दिन पहले कहासुनी हो गई थी। मृतक ने गाली गलौजकर अरुण की मां को चांटा मार दिया था। उसका बदला लेने के लिए अरुण ने 11 लाख रुपये देने के बहाने 30 जनवरी को राहुल को अपने घर बुलाया और तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में डालकर पलवल से करीब पचास किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र में बह रहे नाले में शव फेंक दिया था। आरोपी के कब्जे से गला घोटने वाला तार व मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ है। मृतक के भाई मनीष ने अरुण नेहरा, उसकी पत्नी, मां-बाप, बहन और अन्य को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि नामजद सत्यपाल और निर्मला को तीन दिन पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार शाम मथुरा कोसीकलां से फाइनेंसर राहुल शर्मा का शव बरामद हो गया। पूछताछ में अरुण ने बताया कि सात वर्ष पूर्व इंग्लैंड लंदन से उसने एमसीए का कोर्स किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed