फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संशोधित जैन साध्वी का वीडियो वायरल

संशोधित जैन साध्वी का वीडियो वायरल

Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
संशोधित जैन साध्वी का वीडियो  वायरल
खेकड़ा (बागपत)। एक जैन साध्वी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने ही एक शिष्य की हत्या की सुपारी देती दिखाई दे रही है। इसके जारी होने से जैन समाज स्तब्ध है। सन्मति धर्मयोग समिति ने इसकी सूचना पुलिस को देकर मामले की सच्चाई पता कराने की मांग की है। दूसरी तरफ समाज के कुछ वरिष्ठ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन

साध्वी कस्बे के ही एक मंदिर में प्रवास करती है। वायरल वीडियो में जिस शिष्य की हत्या की बात की जा रही है, वह मंदिर की संपत्ति में साझीदार भी है। सन्मति धर्मयोग समिति के अध्यक्ष श्रेयांश जैन ने शनिवार को सीओ खेकड़ा कार्यालय पर इसकी शिकायत करते हुए पूरे मामले की सच्चाई की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जिस शिष्य की सुपारी दी जा रही है, उसे कुछ समय पहले साध्वी ने मंदिर से निकलवा दिया था। उसके नाम पर कुछ चल अचल संपत्ति है, जिसको लेकर विवाद है। वायरल वीडियो में बात करने वाला 26 तारीख को मर्डर करवाने की बात कह रहा है। साथ ही यह भी कह रहा है कि मर्डर के बाद जमीन तो उसके परिवार के नाम चली जाएगी, साध्वी कहती है कि नहीं जाएगी, ट्रस्ट का पैसा लगा है। मेरे नाम हो नहीं सकती, ट्रस्ट के नाम जाएगी।
विज्ञापन

सीओ से की गई शिकायत में कहा गया है कि जैन साध्वी के पास कुछ मौलवी आकर तंत्र-मंत्र भी कर रहे हैं। कई भूमाफिया और ऊंची पहुंच वाले लोग भी इनके ग्रुप में है। शिष्य से भी किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। श्रेयांश जैन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रकरण बेहद संवेदनशील है और जैन समाज की बदनामी हो रही है। यदि इसमें सच्चाई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed