{"_id":"5c37abbbbdec2273a9247dad","slug":"151547152315-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना-दौराला मार्ग पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्विफ्ट लूटी-घंटो तक सीमा विवाद में उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना-दौराला मार्ग पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्विफ्ट लूटी-घंटो तक सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर से सरधना रिश्तेदारी में आ रहा था शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र
दौराला रोड पर बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना(मेरठ)। दौराला मार्ग पर ग्राम अलीपुर-मछरी के बीच बुधवार देर रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार लूट ली। इसकी जानकारी पाकर सरधना एवं दौराला पुलिस मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को लेकर घंटों सीमा विवाद में उलझी रहीं। देर रात सरधना थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड महमूदनगर निवासी मोहम्मद उवेश पुत्र मोहम्मद आरिफ की सरधना कस्बे मेें रिश्तेदारी है। मोहम्मद उवेश के पिता मोहम्मद आरिफ शाहपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हैं। मोहम्मद उवेश बुधवार देर रात अपनी कार में सवार होकर रुड़की रोड से दौराला होते हुए सरधना आ रहा था। वह अलीपुर-मछरी गांव के बीच पहुंचा तो पीछे से एक कार आई और उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक करके रुकवा लिया। उन्होंने मोहम्मद उवेश से गालीगलौज करते हुए साइड नहीं देने का आरोप लगाकर उसे कार से नीचे उतार लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर उससे मोबाइल एवं नकदी लूट ली। इसके बाद कार लेकर वापस दौराला की ओर फरार हो गए। मोहम्मद उवेश दौराला की तरफ पैदल चला तो उसे रास्ते में एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। यहां उसने राहगीरों से फोन लेकर पुलिस एवं परिजनों को लूट की जानकारी दी। लूट की जानकारी पाकर सरधना एवं दौराला पुलिस मौके पर पहुंचीं और सीओ संतोष कुमार भी पहुंच गए। जिस जगह घटना हुई वह सरधना कोतवाली क्षेत्र की है। हालांकि मोहम्मद उवेश ने जिस जगह से मोबाइल से कॉल करके पुलिस को जानकारी दी वह क्षेत्र दौराला थानांतर्गत है। दोनों थानों की पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। हालांकि बाद में घटनास्थल सरधना कोतवाली क्षेत्र का तय पाया। इसके बाद सरधना पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। इसके बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।