फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली रोड पर प्रोपर्टी डीलर से 9.50 लाख की लूट

दिल्ली रोड पर प्रोपर्टी डीलर से 9.50 लाख की लूट

Tue, 10 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर प्रोपर्टी डीलर से 9.50 लाख की लूट
मेरठ। रिठानी में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से 9.50 लाख रुपये लूट लिए। वहीं, परतापुर पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

सुपरटेक निवासी प्रापर्टी डीलर देवेंद्र गुर्जर सोमवार रात पल्लवपुरम गए थे। वहां से बाईपास से लौटते हुए वह परतापुर निवासी एक दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। देवेंद्र के अनुसार रात करीब 11:30 बजे जब वह रिठानी पीर के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली। उसमें सवार चार युवकों ने उनसे 9.50 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर फरार हो गए।

सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि देवेंद्र संभवतया शराब के नशे में होने के चलते घटना की सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। मौके पर भी किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अधिक नशे में होने पर कुछ भी सही नहीं बता पा रहे हैं। उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। मामला फर्जी लग रहा है। देवेंद्र जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed