फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कस्तला गांव में मारपीट, फायरिंग

कस्तला गांव में मारपीट, फायरिंग

Thu, 19 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कस्तला गांव में मारपीट, फायरिंग
गंगानगर। इंचौली के कस्तला गांव में क्रय केन्द्र पर गन्ने की ट्रॉली लाइन में लगाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान गांव के रास्ते पर दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कस्तला गांव निवासी राजपाल बुधवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ना क्रय केंद्र पर लाइन में लगा था। तभी गांव के दोे भाई दयाचंद व राजेन्द्र ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे और जबरन लाइन के बीच में घुसाने के दौरान राजपाल की ट्रॅाली में साइड मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। राजपाल का आरोप है कि जब वह गांव पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने गांव के ही मुनिराम, दीपक व नीरज के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने छिपकर जान बजाई। गांव के अन्य लोगों को आते देख सभी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन खोखे बरामद किए। पीड़ित ने इंचौली थाने में कस्तला निवासी दयाचंद, राजेन्द्र, मुनिराम, दीपक, नीरज, नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई सर्वेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed