{"_id":"5a4f859e4f1c1b5c248b67ff","slug":"15151611619-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, आधा दर्जन घायल
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़।
कस्बे में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला मनिहारान निवासी सलमान, वसीम, खुशहाल, दानिश, शाहरूख तथा मौसम अली, जिशान, फिरोज, सुएब की बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के सामने लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और वहीं पथराव हुआ। पथराव होने से दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग भी चोटिल होने से बच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लावड़ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ इंचौली पंकज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी पर तहरीर दी। एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
मुख्य बातें
मोहल्ला मनिहारान में चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव