फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थप्पड़ के बदले की थी प्रेमी ने महिला की हत्या

थप्पड़ के बदले की थी प्रेमी ने महिला की हत्या

Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़ के बदले की थी प्रेमी ने महिला की हत्या
मेरठ। किनानगर में बृहस्पतिवार रात हुई महिला की हत्या में उसका तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने यह वारदात थप्पड़ के बदले की थी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए लूट के बाद हत्या दिखाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने मौके पर मिले एटीएम कार्ड के आधार पर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी सुशील की पत्नी संगीता (35) अपने बेटे के साथ शाम को जंगल में चारा लेने गई थी। रात करीब 11 बजे संगीता का शव घर के पीछे सरसों के खेत में मिला। शव के पास एक एटीएम कार्ड मिला था, जिसकी जांच कराई गई तो पुलिस को हत्यारोपी का सुराग मिल गया। पुलिस ने इस आधार पर अंकित पुत्र लालाराम निवासी किनानगर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थप्पड़ का लिया था बदला
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसका संगीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार जनवरी को उसने संगीता को कॉल कर बुलाया था। लेकिन वह नहीं आयी थी। इसके बाद उसने उसे कई बार बुलाया। लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। घटना वाली रात जब वह जंगल से घर लौट रही थी तो उससे विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिस पर संगीता ने उसे गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात पर अंकित ने संगीता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से महिला की ज्वैलरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में ही बना ली थी हत्या की प्लानिंग
एसपी देहात ने बताया कि महिला के शव के पास नशीली दवाई और कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली थी। हत्यारोपी इस घटना को दूसरा रूप देकर पुलिस को भटकाना चाहता था। आरोपी ने महिला की हत्या के बाद कुंडल और अन्य ज्वैलरी भी निकाल ली। जिससे पुलिस यह समझे कि लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है। परिजनों ने अंकित पर पहले ही अंदेशा जताया था। बताया गया कि हत्यारोपी ने वारदात की योजना दिन में ही बना ली थी।

जिसने बचाया, उसे ही मारा
थाने में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद भी मरना चाहता था। अपने गले में ही फंदा भी डाला था। लेकिन संगीता ने उसे बचा लिया था। लेकिन बाद में संगीता की हत्या कर ब्लेड से कलाई की नस काट ली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को एक मोबाइल व सिम भी खरीदकर दिया था।
- चार जनवरी को किनानगर में हुई थी हत्या, मौके पर ही छूट गया था हत्यारोपी का एटीएम कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed