{"_id":"5a527df44f1c1b0b788b70ec","slug":"151515355636-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूठा की महिलाओं का थाने में धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूठा की महिलाओं का थाने में धरना
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपी नगर थाने में धरने पर बैठीं महिलाएं
मेरठ। पूठा गांव में युवक को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और गांव की महिलाओं ने रविवार को थाने पर धरना दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से काफी कहासुनी भी हुई।
गौरतलब है कि तीन जनवरी को टीपीनगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदर उर्फ पूठा निवासी महेंद्र सिंह के पोते नीरज को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही अंकित भाटी को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से नाराज पीड़ित परिवार और गांव की दर्जनों महिलाएं रविवार को टीपी नगर थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि आरोपी गांव में घूमकर धमका रहा है। वो मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। एसओ ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी है। इसमें सोमवार की डेट लगी है। पुलिस अपने स्तर से उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रही है।
खास बात
युवक को गोली मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की