फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साल की सभी चेन लूट की घटनाओं को गुम कर गई पुलिस

साल की सभी चेन लूट की घटनाओं को गुम कर गई पुलिस

Sat, 30 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
साल की सभी चेन लूट की घटनाओं को गुम कर गई पुलिस
कंकरखेड़ा। एसीएम सदर ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने का औचक अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाने के अभिलेख, अपराध रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर व थाने में साफ सफाई देखी। इस दौरान क्राइम रजिस्टर में एक भी चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज नहीं मिला। इसको लेकर एसीएम ने हैरानी भी जताई।
विज्ञापन

एसीएम सदर अमिताभ यादव शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। एसीएम ने थाने के अभिलेखों के रखरखाव, क्राइम रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर, थाने में लावारिस वाहनों की संपूर्ण जानकारी ली। इस दौरान एसीएम ने मुंशी से थाने का अपराध रजिस्टर नंबर 4 मांगा तो उसमें लूट, डकैती, हत्या चोरी सभी का विवरण था लेकिन साल में महिलाओं के साथ क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग पर निल लिखा हुआ था। इस पर एसीएम ने एसएसआई महेश चंद्र से पूछा कि ऐसे क्या साल में किसी महिला या युवती के साथ कोई चेन स्नैचिंग हुई ही नहीं। तो एसएसआई ने जवाब दिया कि पर्स लूट तो हुई लेकिन किसी महिला ने थाने में चेन स्नैचिंग या लूट की तहरीर ही नहीं दी। सभी गुम होने की तहरीर दी है। इस पर एसीएम ने कहा कि महिलाओं ने गुम होने की तहरीर दी या पुलिस ने लूट की तहरीर ही नहीं ली।
विज्ञापन


हो चुकी हैं कई घटनाएं
साल 2017 में क्षेत्र में महिलाओं से करीब दो दर्जन से अधिक चेन लूट की घटना हुई हैं। अभी एक माह पूर्व ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर गोविंद पुरी निवासी महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली थी। शिव लोक पुरी में करीब दो माह पहले एक सप्ताह तक लगातार बाइक सवार बदमाशों ने आतंक मचाया। कई महिलाओं से चेन लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉयलेट में गदंगी, लगाई फटकार
एसीएम अमिताभ यादव ने थाने में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में पहुंचे हुए फरियादियों ने एसीएम से शिकायत की कि थाने में फरियादियों के लिए सिर्फ एक ही टॉयलेट है और उसमें न तो पानी की व्यवस्था है, न ही साफ सफाई होती है। एसीएम ने मुंशी को फटकार लगाई और टॉयलेट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
खास बात
एसीएम ने किया थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्राइम रजिस्टर देखा
इस साल एक भी चेन स्नैचिंग की रिपोर्ट नहीं हुई दर्ज, सिर्फ गुम होने की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed