फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती से रेप की कोशिश, भाई को चाकू मारा

युवती से रेप की कोशिश, भाई को चाकू मारा

Wed, 20 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
युवती से रेप की कोशिश, भाई को चाकू मारा
मेरठ। शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं सरेआम और लगातार हो रही हैं। एक सप्ताह में छेड़छाड़ की दस से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं। लेकिन पुलिस छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक छात्रा बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। मंगलवार रात आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा से रेप करने की कोशिश की। इस दौरान शोर मचने पर छात्रा का भाई वहां पहुंचा तो विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एसओ मेडिकल के अनुसार तहरीर पर अजय और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी के पास छेड़छाड़
नौचंदी क्षेत्र निवासी एक छात्रा शाम को सेंट्रल मार्केट चौकी के पास से जा रही थी। इस बीच एक्टिवा सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी दोनों युवक भाग निकले। छात्रा ने भाजपा पार्षद और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी को बताया। नौचंदी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी, प्रेमी को पीटा
सदर क्षेत्र निवासी युवती रात में अपने प्रेमी के साथ चाट बाजार गई थी। वहां पहले से मौजूद एक्टिवा सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छात्रा के प्रेमी को पीट दिया। छात्रा ने आरोपियों की एक्टिवा का नंबर बताते हुए सदर थाने में तहरीर दी है।

अभियान चलाएंगे
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए सभी थानों में एंटी रोमियो स्क्वाएड गठित है। कॉलेजों के अलावा अन्य स्थानों पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- शहर में महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed