{"_id":"5a22c2bb4f1c1b193e8b63f2","slug":"151512227515-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से सात साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से सात साल तक दुष्कर्म
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा के एक युवक ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर करीब सात साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक कोलकाता छोड़कर फरार हुआ तो पीड़ित युवती उसकी तलाश में घर तक पहुंच गई और हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती ने बताया कि करीब सात साल पूर्व उसने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। जॉब तलाश करने के दौरान उसकी मुलाकात सौरव कपूर निवासी शाक्यपुरी कंकरखेड़ा मेरठ से हुई थी। सौरभ कोलकाता में जॉब प्लेसमेंट का काम करता था। जिसने उसे एक निजी कंपनी में जॉब दिलाई थी। इसके बाद हम दोनों में हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी। युवती का आरोप है कि सौरव करीब सात साल से कोलकाता में उसे साथ लेकर रह रहा था और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी उससे शादी के लिए कहती तो वह तरह-तरह के बहाने बना देता। हमेशा यही कहता रहा कि वह उससे शादी जरूर करेगा।
एक माह पहले हुआ फरार
युवती ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सौरव उसे बिना बताए कोलकाता से फरार हो गया। उसने उससे फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने परिजनों से शादी की बात करने आया है। युवती ने तहकीकात की तो पता चला कि सौरभ किसी दूसरी लड़की से शादी करने की फिराक में लगा था।
विज्ञापन
घर तक पहुंची, हंगामा
पीड़ित युवती शनिवार को शाक्यपुरी कंकरखेड़ा में सौरव के घर तक पहुंच गई और हंगामा कर दिया। जिस पर मोहल्ले वाले भी वहां इकट्ठा हो गए। युवती का दावा है कि उसने सौरभ से शादी करने के बारे में पूछा तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।
गिरफ्तारी के हो रहे प्रयास
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह के अनुसार युवती की तहरीर के आधार पर सौरव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
खास बात:
कोलकाता में करता था आरोपी युवक एक प्लेसमेंट कंपनी में काम
पश्चिम बंगाल की युवती को जॉब दिलाकर किया शादी का वादा
मेरठ आकर दूसरी जगह शादी करने तैयारी, नामजद केस दर्ज हुआ