फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीमद्भागवत कथा में शराब माफिया ने बोला हमला

श्रीमद्भागवत कथा में शराब माफिया ने बोला हमला

Fri, 05 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में शराब माफिया ने बोला हमला
किठौर/मेरठ। कस्बा शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में तीन भाइयों के साथ पहुंचे शराब माफिया ने माइक बंद न करने पर श्रीमद्भागवत कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर लाठी और सरियों से हमला बोल दिया। भगदड़ में कई श्रद्धालु चोटिल हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कस्बा निवासी भारत भूषण ने बताया कि मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। करीब पांच बजे कस्बे का ही शराब माफिया सतपाल अपने तीन भाइयाें भूरे, छोटे और ओमप्रकाश के साथ मंदिर पहुंचा और कथा सुना रहे पंडित से माइक बंद करने के लिए कहा। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, तो शराब माफिया ने अपने भाइयों के साथ मिलकर लाउडस्पीकर फेंक दिया और श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छीने हथियार
हमले में भारतभूषण, राहुल और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मंदिर परिसर में चीख पुकार एवं भगदड़ मच गई। सूचना पर नगर पंचायत चेयरपर्सन पति तबारकउल्ला साथियों के साथ मंदिर की ओर दौड़े। किसी तरह ग्रामीणों ने शराब माफिया से डंडे और सरिया छीने। इसके बाद आरोपी लाउडस्पीकर बजाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंद, 24 घंटे का दिया समय
श्रीमद्भागवत कथा में हुए हमले की ग्रामीणों और गण्यमान्य लोगों ने कड़ी निंदा की। शाहजहांपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खान, शुएब खान, शाहीन खान, साजिद, ताहिर आदि ने पुलिस से कस्बे से शराब बंदी तथा भागवत कथा के दौरान हमला करने वालों को 24 घंटे के भीतर जेल भेजने की मांग की। वहीं, व्यापारियों ने विरोधस्वरूप प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए। वहीं, भारतभूषण की तहरीर पर सतपाल, ओमप्रकाश, भूरे और छोटे के खिलाफ हमला करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

कई बार जेल जा चुके हमलावर
सीओ किठौर हरिमोहन सिंह और एसओ किठौर राजेन्द्र कुमार त्यागी के अनुसार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। हमलावर आरोपी शराब तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। आरोपियों पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
खास बातें:
किठौर के चामुंडा देवी मंदिर में चल रही कथा में शराब माफिया तीन भाइयों के साथ पहुंचा
माइक बंद न करने पर मचाई तोड़फोड़, श्रद्धालुओं को लाठी और सरियों से पीटा, भगदड़ मची
जानलेवा हमला और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में आरोपी नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed