फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज में बाइक कटवाने पहुंचा युवक

सोतीगंज में बाइक कटवाने पहुंचा युवक

Sun, 03 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज में बाइक कटवाने पहुंचा युवक
मेरठ। सोतीगंज में बाइक कटवाने के लिए शनिवार दोपहर एक युवक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्डों ने युवक का पीछा भी किया। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। बाइक गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश नाम से है, जो कि फाइनेंस पर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भैसाली बस अड्डे पर ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बनियान और नैकर में बाइक लेकर सोतीगंज की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो वह वहां से भाग लिया। युवक ने सोतीगंज में बाइक रोकी और बोला कि इसको कटवाना है। इतना सुनते ही वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी लगते ही चंद कदमों की दूरी पर चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस सोतीगंज में पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक बाइक छोड़कर भाग गया। लोगों का कहना है कि युवक संदिग्ध था। सोतीगंज का बाजार बकरीद के चलते शनिवार को बंद था। उधर, इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। थाना पुलिस ने बाइक सोतीगंज से मिलने की बात उनको नहीं बताई है। इसके बारे में पता करके जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सदर थाने भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed