फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिवलोक पुरी में वृद्धा से कुंडल लूटे

शिवलोक पुरी में वृद्धा से कुंडल लूटे

Wed, 30 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
शिवलोक पुरी में वृद्धा से कुंडल लूटे
कंकरखेड़ा। शिवलोक पुरी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वृद्धा से दिन दहाड़े कुंडल लूट लिए। 75 वर्षीय राजबाला शर्मा पत्नी हरिओम शर्मा निवासी शिवलोक पुरी ने बताया कि उनके पति टेलीफोन एक्सचेंज विभाग ऑफिसर पद से रिटायर्ड हैं। वह मंगलवार दोपहर अपने घर के सामने बैठी थीं। स्कूटी सवार दो बदमाश आए और पता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया। उसके बाद कानों से कुंडल नोंच लिए। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। वृद्धा कंकरखेड़ा भाजपा मंडल के महामंत्री गौरव शर्मा की रिश्तेदार हैं। भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए और घटना के विरोध में रोष जताया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं देर रात पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। एक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed